Pilibhit News: बिलसंडा में करंट लगने से पति पत्नी की मौत
पीलीभीत, जुलाई 7 -- Pilibhit News: पीलीभीत। बिलसंडा के मीरपुर हेमुपुरा गांव में बीती रात दर्दनाक हादसा हो गया। घर के भीतर सो रहे पति पत्नी की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। फर्राटा पंखे का स्विच लगाते वक्त घटना हुई है। दोनों के शव आंगन के पास एक दूसरे से लिपटे पड़े थे। पंखा शव के पास पड़ा था। सुबह पड़ोस में रहने वाला बेटा जब घर गया, दरवाजा बंद मिला तो किसी तरह घर में दाखिल होने के बाद घटना पता चली। जिसके बाद गांव में मातम पसरा है। पुलिस को सूचना दी गई है। थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर हेमुपुरा निवासी 54 वर्षीय हरीशंकर का गांव में प्राईमरी स्कूल से सटा हुआ घर और दुकान है। परचून और आटो सर्विस की दुकानें हैं। बेटे बहु यहाँ से कुछ दूरी पर अंदर दूसरे मकान में रहते हैं। पचास वर्षीय पत्नी कमला देवी के साथ हरीशंकर रोज की तरह यहां सो रहे थे। उनके ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.