Pilibhit News: बिलसंडा में कच्चा मकान गिरने से एक ही परिवार के 5 लोग दबे
पीलीभीत, सितम्बर 23 -- Pilibhit News: पीलीभीत। बिलसंडा के परेवा तुर्राह गांव में मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया, जिसकी चपेट में आकर परिवार के पांच लोग मलबे और टीनशेड के नीचे दब गए। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला। एम्बुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया है।
हादसे का विवरण थाना क्षेत्र गांव परेवा तुर्राह निवासी रिंकू के कच्चे मकान पर टीनशेड पड़ी हुई थी। रोज की तरह परिवार के लोग घर के अंदर सो रहे थे। रात में करीब 11 बजे कच्ची दीवारें ढह गईं और भारी टीनशेड सीधे सो रहे लोगों पर आ गिरी। हादसे में धर्मपाल, चमेली देवी, आरती, सुशीला देवी समेत परिवार के पांचों लोग मलबे में दब गए।
परिवार की कठिनाई देर रात हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.