पीलीभीत, नवम्बर 15 -- Pilibhit News: पूरनपुर, संवाददाता। नगर में चल रहे श्रीराम लीला मेले में अव्यवस्थाओं के बीच सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। कुछ युवक न केवल बिना वैध टिकट मेला परिसर में प्रवेश कर रहे हैं, बल्कि रोकने पर खेल तमाशा के प्रवेश द्वार और काउंटर पर मौजूद लोगों से अभद्रता और विवाद भी कर रहे हैं। इसका सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।मेले में रोजाना बड़ी संख्या में परिवार और बच्चे पहुंच रहे हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था के बीच इस तरह की घटनाएं होने से मेले का माहौल प्रभावित हो रहा है। युवक टोली के साथ जबरन बिना टिकट के ही खेल तमाशा देखने को लेकर अभद्रता और मारपीट कर रहे हैं। बीती रात भी युवकों ने ऐसा किया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। ऐसे में परिवार क...