Pilibhit News: बिना अनुमति सात दिन मुख्यालय छोड़ने पर सीएमएस से स्पष्टीकरण
पीलीभीत, अगस्त 28 -- Pilibhit News: पीलीभीत। जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) के बिना पूर्व सूचना और अनुमति के सात दिन के लिए मुख्यालय छोड़ने के मामले में अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण बरेली मंडल ने स्पष्टीकरण तलब किया है। सीएमएस को तीन दिन के भीतर अपना जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं। अपर निदेशक की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि उनके संज्ञान में आया है कि मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बिना पूर्व सूचना और अनुमति के सात दिवस के लिए मुख्यालय छोड़कर चले गए थे। पत्र में इसे पद एवं कार्यों के प्रति लापरवाही का द्योतक बताया गया है। इस संबंध में सीएमएस से स्पष्टीकरण मांगा गया है। पत्र में स्पष्टीकरण पत्र प्राप्त होने के तीन कार्यदिवस के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही भविष्य में संबंधित नियामक अधिकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.