पीलीभीत, जुलाई 8 -- Pilibhit News: मझोला। बिजली घर की मशीन खराब होने से क्षेत्रीय लोगों को दिक्क्तें हो गई। लगातार शिकायत करने के करीब आठ घंटे बाद बिजली आपूर्ति को सुचारू किया जा सका।मझोला विधुत उपकेंद्र की बुधवार की सुबह सात बजे अचानक बिजली आपूर्ति मशीन में तकनीकी ख़राबी आ गई। जिससे मझोला क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। उमस और गर्मी की वजह से गर्मी में लोग परेशान हुए। आपूर्ति बाधित रहने से लोगों के इनवर्टेर आदि ठप हो गए। ठंडा पानी और हवा को लोग तरस गए। मझोला उपकेंद्र से क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों को भी आपूर्ति दी जाती हैं। मझोला नगर पंचायत के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित होने पर कई शिकायतें की गई। मझोला विधुत उपकेंद्र के अवर अभियन्ता ह्दयेश प्रजापति ने बताया कि बिजली आपूर्ति मशीन में तकनीकी ख़राबी आ जाने बि...