Pilibhit News: बिजली की आपूर्ति में व्यवधान, व्यापारियों ने सीएम को भेजी चिट्ठी
पीलीभीत, जुलाई 14 -- Pilibhit News: जिले में बदहाल विद्युत व्यवस्था एवं अधिकारियों द्वारा शिकायतों का संज्ञान न लिए जाने से व्यापारियों में रोष है। व्यापारियों ने समस्या के बारे में चिट्ठी मुख्यमंत्री को भेजी है। ताकि व्यापाार ही नहीं घर परिवार में भी बेहतर आपूर्ति मिलने से राहत मिल सके। बिजली व्यवस्था में सुधार न होने और गर्मी में आम जन को होने वाली समस्याओं को लेकर व्यापारियों ने आवाज उठाई है। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सामूहिक पत्र मुख्यमंत्री को भेज दिया है। इसमें कहा गया है कि जिले में विद्युत व्यवस्था अत्यंत खराब स्थिति में है। अघोषित बिजली कटौती, बार-बार होने वाले फॉल्ट तथा विद्युत आपूर्ति में लगातार व्यवधान के कारण आम जनता एवं व्यापारी वर्ग को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Purnia Ne...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.