Pilibhit News: बिजली का करंट लगने से महिला बेहोश, सरकारी अस्पताल में भर्ती
पीलीभीत, अक्टूबर 25 -- Pilibhit News: बीसलपुर। बीसलपुर के गांव टेहरी में निवासी 26 वर्षीय जगरानी पत्नी धर्मेंद्र अपने घर में किसी काम को कर रही थी, तभी अचानक उसे बिजली का करंट लग गया। करंट लगते ही वह बेहोश होकर गिर पड़ी। परिजनों ने देखा तो तुरंत बिजली बंद कर महिला को संभाला और 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीसलपुर ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू कर दिया है। फिलहाल महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.