Pilibhit News: बिजली कटौती से हाहाकार, रातभर गुल रही सप्लाई पर भड़के उपभोक्ता
पीलीभीत, अगस्त 14 -- Pilibhit News: पीलीभीत। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली विभाग की लचर व्यवस्था ने शहरवासियों की मुश्किलें बढ़ा दीं। आधे शहर में बुधवार रात बिजली की आंख-मिचौली चलती रही, जबकि खकरा फीडर से जुड़े करीब दस मोहल्लों में रातभर अंधेरा छाया रहा। बिजली के लिए लोग लगातार शिकायतें करते रहे, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली।
बिजली सप्लाई में बाधा इधर, गुरुवार सुबह लकड़ी मंडी में ट्रक की टक्कर से बिजली के तार टूटने के बाद करीब आठ घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। दुकानें खुलने के बाद भी बिजली नहीं आई तो व्यापारियों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे खकरा फीडर से जुड़े साहूकारा, डोरीलाल, डालचंद, मोहम्मद फारुख, फीलखाना, शेखचांद और चौक बाजार समेत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.