पीलीभीत, सितम्बर 17 -- Pilibhit News: पूरनपुर। अघोषित बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार रात खटीमा रोड पर जाम लगा दिया। इससे वाहनों का आवागमन बंद हो गया। जानकारी लगते ही पुलिस पहुंच गई और ग्रामीणों को समझाकर आवागमन शुरू कराया। कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव माधोटांडा में की जा रही बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। कई बार बिजली अधिकारियों से शिकायत के बाद भी सुधार नहीं हुआ। इससे मंगलवार रात ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया। ग्राम प्रधान नईम अली के साथ दर्जनों ग्रामीण माधोटांडा खटीमा मार्ग पर पहुंच गए। नाराज ग्रामीण सड़क पर बैठ गए और जाम लगा दिया। इस दौरान बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: अघोषित बिजली कटौती से गुस्साए ग्रामीणों ने उपकेंद्र घेरा ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में घंटों ब...