पीलीभीत, अक्टूबर 19 -- Pilibhit News: पीलीभीत। ललौरीखेड़ा ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरहा के ग्राम पंचायत सचिवालय में बाल विवाह की रोकथाम एवं बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों को जानकारी दी गई। कार्यक्रम में एएचटीयू थाना पीलीभीत के अधिकारी एवं कर्मचारी, चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रतिनिधि तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों, इससे संबंधित कानूनी प्रावधानों, बच्चों के अधिकारों एवं बाल विवाह की रोकथाम के संबंध में जानकारी दी गई। बाल विवाह से संबंधित एक लघु फिल्म प्रदर्शित की गई, जिसके माध्यम से बाल विवाह के दुष्प्रभावों तथा बच्चों के भविष्य पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों को दर्शाया गया...