Pilibhit News: बारिश से हुए नुकसान का आकलन करने को पांच टीमें गठित
पीलीभीत, सितम्बर 8 -- Pilibhit News: पीलीभीत। रविवार से लगातार हो रही बारिश के बाद शासन से मिले निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन ने पांच टीमों का गठन कर दिया है। ताकि किसानो की फसलों के नुकसान का पूरा ब्योरा मंगा कर रिपोर्ट शासन को भेजी जा सके। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रुख के कारण रिपोर्ट को अतिशीघ्र मांगा गया है ताकि धनराशि की डिमांड भेजी जा सके। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कलीनगर, पूरनपुर, बीसलपुर, अमरिया और सदर के उपजिलाधिकारी संग बारिश से हुए नुकसान और वर्तमान में चल रही स्थितियों को लेकर बैठक की। इसमें सभी ने बारी बारी से अपने क्षेत्र की स्थितियां और परिस्थितियों को बताया। लखनऊ से मिले निर्देशों के क्रम में डीएम ने साफ तौर पूरनपुर, कलीनगर, बीसलपुर, अमरिया और सदर के एसडीएम को कहा कि राजस्व टीमो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.