Pilibhit News: बारिश से दल-दल में तब्दील हुआ मार्ग, लंबा फेर लगा रहे ग्रामीण
पीलीभीत, जुलाई 13 -- Pilibhit News: दियोरिया कला। पीडब्ल्यूडी की लापरवाही से गांव के अंदर बना चार सौ मीटर सड़क मार्ग दल-दल में तब्दील हो गया। इससे आवागमन बाधित हो गया है। राहगीरों को लंबा चक्कर लगाना लगा कर आना जाना पड़ रहा है। जबकि चार साल से लगातार ग्रामीण सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। बरखेड़ा विकास खंड में अजान से रंभोजा जाने वाले सड़क मार्ग पर ग्राम पंचायत पैनियां हिम्मत गांव के अंदर चार सौ मीटर सड़क मार्ग पीडब्ल्यूडी के अधीन है। इसका निर्माण कार्य ग्राम पंचायत अपने स्तर से नहीं करा सकती है। इस सड़क मार्ग निर्माण को लेकर ग्राम प्रधान सहित तमाम ग्रामीणों ने केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद से लेकर बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा सहित गांव आने वाले तमाम जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई थी। यह भी पढ़ें- Begusarai News: शुरुआती बारिश में ही की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.