Pilibhit News: बारिश के बीच पहुंचे क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल का जोरदार स्वागत
पीलीभीत, जुलाई 19 -- Pilibhit News: पीलीभीत। क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी का जिले में पहुंचने पर स्वागत किया गया। बारिश के बीच पहुचे क्षेत्रीय अध्यक्ष का सबसे पहले बिलसंडा और उसके बाद पूरनपुर, बीसलपुर और बरखेड़ा क्षेत्र में अभिनंदन किया जाएगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने के बाद लोधी पहली बार विधान सभा क्षेत्रों में दौरा कर रहे हैं। वे शाम के वक्त पार्टी डिजीटल लर्निंग कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे और पार्टी संगठन को मजबूत करने का जोर देंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष जीपी मौर्य ने बताया कि क्षेत्रीय अध्यक्ष विधान सभा वार कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं। यह भी पढ़ें- प्रत्येक कार्यकर्ता सरल एप डाउनलोड करे: देवेंद्र देव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.