पीलीभीत, अगस्त 5 -- Pilibhit News: जहानाबाद। जहानाबाद कोतवाली क्षेत्र के अति संवेदनशील गांव खमरिया पुल में चेहल्लुम का पर्व सोमवार को अकीदत के साथ मनाया गया। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में अकीदतमंद ताजिए लेकर कर्बला पहुंचे। प्रशासन की कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जहानाबाद क्षेत्र के खमरिया पुल स्थित कर्बला में चेहल्लुम के अवसर पर शाही, कुकड़ी खेड़ा, नाद, पसियापुर, गलुइया सहित आसपास के कई गांवों से अकीदतमंद अपने-अपने ताजिए लेकर पहुंचे। बारिश होने के बाद भी अकीदतमंदों का उत्साह कम नहीं हुआ। कर्बला परिसर में ताजिया आने के दौरान लोगों की भीड़ उमड़ी रही। चेहल्लुम के जुलूस और आयोजन को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की थी। सीओ सदर आईपीएस नताशा गोयल के नेतृत्व में पर्याप्त पुलि...