Pilibhit News: बारिश के बाद खपरैलनुमा बरामदा गिरा, बाइक समेत घरेलू सामान क्षतिग्रस्त
पीलीभीत, अगस्त 19 -- Pilibhit News: जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम भूड़ा मदरसा निवासी सेवाराम पुत्र लक्ष्मण प्रसाद सोमवार को अपने परिवार के साथ घर में मौजूद थे। लगातार हो रही बारिश के बाद सोमवार शाम अचानक उनके घर का खपरैलनुमा बरामदा भरभराकर गिर गया। बरामदा गिरने से वहां खड़ी बाइक समेत अन्य घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गया। अचानक खपरैल गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। हादसे की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलने पर राजस्व विभाग की टीम और जहानाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और बारिश के कारण हुए नुकसान का जायजा लेना शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- Rampur News: बारिश में कच्चे मकान की छत ढही, सामान मलबे में दबा राजस्व विभाग की टीम न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.