पीलीभीत, जुलाई 18 -- Pilibhit News: पीलीभीत। जिले में रात से हो रही बारिश का असर संपूर्ण समाधान दिवस पर भी दिखा। जहां एक तरफ बस और ट्रेनों में आवाजाही कम रही तो वहीं स्कूलों में भी उपस्थिति अपेक्षाकृत कम थी। संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादी तो आए पर अधिक भीड़ नहीं रही। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने पूरनपुर में नवागत एसडीएम मयंक गोस्वामी के साथ शिकायतों को सुना। अमरिया से पूरनपुर भेजे गए एसडीएम मयंक गोस्वामी का लोगों ने स्वागत भी किया। बूंदाबांदी के बीच डीएम ने आए फरियादियों की दिक्कतों को सुना। कहा कि दोनों ही पक्षों को सुनें और इसके बाद निस्तारण करें। निस्तारण प्रक्रिया पारदर्शी हो। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: मयंक एसडीएम पूरनपुर और हेमंत को भेजा अमरिया ताकि दोनों पक्ष संतुष्ट हों और दोबारा शिकायत न आए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...