Pilibhit News: बारिश और तेज हवाओं में शीशम का पेड़ गिरा, दबकर बुजुर्ग की मौत
पीलीभीत, सितम्बर 1 -- Pilibhit News: बरखेड़ा में बीती रात से लगातार हो रही तेज बारिश और हवाओं के बीच मंगलवार सुबह भोपतपुर गांव में दर्दनाक हादसा हो गया। बालाजी मंदिर के पास सड़क किनारे खड़ा शीशम का पेड़ अचानक गिर गया। इसकी चपेट में आने से 60 वर्षीय मुन्ना लाल पुत्र स्व. रामचंद्र लाल की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। ग्राम भोपतपुर निवासी मृतक के पुत्र दामोदर ने बताया कि मंगलवार सुबह उनके पिता मुन्ना लाल छोटे बेटे अर्जुन के साथ खेत देखने गए थे। करीब साढ़े नहीं बजे दोनों खेत से वापस लौट रहे थे। अर्जुन पिता से कुछ कदम आगे चल रहा था। गांव से लगभग 500 मीटर दूर बालाजी मंदिर के पास पहुंचते ही लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण सड़क किनारे लगा शीशम का पेड़ अचानक भरभराकर गिर पड़ा। मुन्ना लाल को संभलने का मौका नहीं मिला और वह पेड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.