पीलीभीत, जुलाई 22 -- Pilibhit News: अमरिया। गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने अमरिया के भदसरा में हर साल बाढ़ से होने वाली परेशानियों को दूर कराने के लिए कराई गई पिचिंग का निरीक्षण किया। इसकी लगागार निगरानी कराने के निर्देश दिए ताकि क्षेत्रीय लोगों को कोई असुविधा न हो। इसके बाद कटमटा में राज्यमंत्री ने चौपाल लगा कर समस्याएं सुनीं। निस्तारण के भी निर्देश दिए। गन्ना राज्यमंत्री गंगवार अमरिया ब्लाक क्षेत्र के भदसरा गांव पहुचे जहा देवहा नदी द्वारा हर साल किये जाने वाले नदी कटान को रोकने के लिए उनके द्वारा प्रयास कर कराये गये पिचिंग कार्य का निरीक्षण किया। कटमटा में नदी कटान रोकने के लिए बनाई गई पिचिंग से इस क्षेत्र के लगभग डेढ़ दर्जन गांव को नदी कटान से राहत मिलेगी जहा हर साल बाढ़ बारिस में ग्रामीणों को जहा आवागमन में भारी कठिनाई उठानी पड़ती...