Pilibhit News: बाढ़ के बाद आखिर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, ग्रामीणों का किया परीक्षण
पीलीभीत, सितम्बर 5 -- Pilibhit News: पीलीभीत/पूरनपुर। ट्रांस शारदा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों में बीमारियों की आशंका के बीच आखिरकार शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। टीम ने प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर ग्रामीणों को बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया और उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के दौरान अधिकांश ग्रामीणों में बुखार और मौसमी बीमारी के लक्षण मिले। ग्रामीणों को दवाएं भी वितरित की गईं। गत दिनों बनबसा बैराज से करीब दो लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद ट्रांस शारदा क्षेत्र में शास्त्रीनगर, हजारा और आसपास के गांवों में जलभराव हो गया था। शास्त्रीनगर-हजारा मार्ग पर भी पानी भर गया था। कई ग्रामीणों के घरों तक पानी पहुंच गया था। पानी उतरने के बाद क्षेत्र में संक्रामक और मौसमी बीमारियां फैलने की आशंका जताई जा रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.