Pilibhit News: बाघ पकड़ने को लगाए पिंजरे, जांच की सिफारिश को लिखी चिट्ठी
पीलीभीत, अगस्त 31 -- Pilibhit News: पीलीभीत/ पूरनपुर। हजारा थाना क्षेत्र के शांतिनगर गांव में बाघ के हमले में किसान मुंशी प्रसाद की मौत के बाद बाघ की दहशत अभी कायम है। किसान की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम कर करीब 16 घंटे तक धरना दिया था। बुममुख समझाने पर जाम खुल सका था। अब वन विभाग ने बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है। हांलाकि ग्रामीणों में बाघ के लौटने की दहशत बनी हुई है। यही नहीं नार्थ खीरी की डीएफओ ने प्रकरण में जांच की सिफारिश करते हुए पत्र लिखा है। शांतिनगर गांव निवासी मुंशी प्रसाद पर केले की फसल देखने जाने के दौरान बाघ ने झाडियों से निकल कर शुक्रवार को हमला कर मार दिया था। पहले भी बाघ आसपास देखा जा चुका था। ग्रामीणों का आरोप था कि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए। मुंशी की मौत के बाद ग्रामीणों में गुस्सा भड़क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.