Pilibhit News: बाइक सवार शिक्षक पर बाघ ने मारा झपटा, बाल-बाल बचे
पीलीभीत, अगस्त 7 -- Pilibhit News: हजारा, संवाददाता। ट्रांस शारदा क्षेत्र में गुरुवार शाम एक अध्यापक बाघ के हमले में बाल-बाल बच गए। गन्ने के खेत से अचानक निकले बाघ ने बाइक सवार पर झपट्टा मार दिया। संयोगवश अध्यापक बाइक से नहीं गिरे, जिससे उनकी जान बच गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ग्राम भरजूनियां फार्म के रहने वाले और लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज नेहरूनगर हजारा के अध्यापक जसवीर सिंह गुरुवार शाम बलफार्म में अपनी ससुराल से बाइक से घर लौट रहे थे तभी बलफार्म के खड़ंजा मार्ग पर सड़क किनारे गन्ने के खेत में छिपा बाघ अचानक बाहर निकला और उन पर हमला कर दिया। बाघ का पंजा उनकी पैंट को छूता हुआ निकल गया। अचानक हुए हमले से वह घबरा गए, लेकिन संतुलन बनाए रखने के कारण बाइक से नीचे नहीं गिरे। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। वहीं इस घटना की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.