Pilibhit News: बाइक सवार ने मासूम को मारी टक्कर, रेफर
पीलीभीत, अक्टूबर 18 -- Pilibhit News: दियोरिया कलां। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार 10 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव कामघाट निवासी ओमप्रकाश का 10 वर्षीय पुत्र गौरव साइकिल से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रही बाइक ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बाइक चालक तथा बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। घायल बालक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। यह भी पढ़ें- Sambhal News: कार की टक्कर से बाइक सवार घायल, रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.