Pilibhit News: बाइक बचाने को लेकर दो पक्षों में पथराव, मोहल्ले में मची अफरा-तफरी
पीलीभीत, अगस्त 23 -- Pilibhit News: बीसलपुर। मोहल्ला दुबे में बाइक को बचाने की मामूली बात को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी और गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मोहल्ला दुबे में बाइक को बचाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद एक पक्ष के दर्जनों लोग बाइकों से सवार होकर दूसरे पक्ष के दरवाजे पर पहुंच गए। वहां दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर ईंट-पत्थर चलने लगे। अचानक हुए पथराव से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और पथराव की घटना की जांच शुरू कर दी। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत किए जाने की बात सामने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.