पीलीभीत, जुलाई 29 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम ज्योरहा कल्यानपुर निवासी जयदेव पुत्र द्वारिका प्रसाद इंस्टाग्राम पर बाइक खरीदने के नाम पर ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए। पीड़ित ने थाना बरखेड़ा में तहरीर देकर बताया कि इंस्टाग्राम पर सस्ती मोटरसाइकिल के विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद ठगों ने व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क किया। पहले दो हजार रुपए एडवांस जमा कराए गए, फिर डिलीवरी और कागजी प्रक्रिया के नाम पर अलग-अलग बहानों से कुल 43 हजार पांच सौ रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। रकम भेजने के बाद भी बाइक नहीं मिली। विरोध करने पर आरोपी ने अपना नाम अजीत कुमार सिंह बताते हुए खुद को सेना का अधिकारी बताया और 18 हजार पांच सौ रुपए की अतिरिक्त मांग की। रुपए न देने पर जेल भेजने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। पीड़ित ने ठगों के मोबाइल नंबर पुलिस...