Pilibhit News: बाइक के विवाद में घर में घुसकर की मारपीट
पीलीभीत, अगस्त 27 -- Pilibhit News: पूरनपुर। थाना घुंघचाई क्षेत्र के गांव जितौरिया टांडा निवासी प्रवीन भारती पुत्र वासुदेव भारती 22 अगस्त को अपने घर पर मौजूद थे। आरोप है कि इस दौरान गांव के गुरवचन, राजपाल, रामआसरे, इन्द्रजीत पुत्रगण रामदीन और आशीष पुत्र गुरवचन मोटरसाइकिल की बात को लेकर उनके साथ गाली गलौज करने लगे। विरोध पर आरोपियों ने घर में घुसकर प्रवीन के साथ मारपीट की। शोर मचाने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस मारपीट करने वाले पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.