Pilibhit News: बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार पिता-पुत्री घायल
पीलीभीत, नवम्बर 11 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के राजीव कॉलोनी निवासी शेखर शुक्ला ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमे कहा गया कि आठ नवंबर को वह दोपहर तीन बजे अपनी दस साल की पुत्री के साथ बल्लभनगर कॉलोनी स्थित एक स्कूल से रामलीला फाटक की ओर जा रहा था। तभी पीछे से आए बाइक सवार युवक ने तेजी और लापरवाही से चलाते हुए उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में वह और उसकी पुत्री घायल हो गए। आरोपी बाइक समेत फरार हो गए। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। यह भी पढ़ें- Rampur News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.