Pilibhit News: बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रही महिला की मौत
पीलीभीत, अगस्त 30 -- Pilibhit News: पीलीभीत,संवाददाता। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के पूरनपुर रोड पर जेपी होटल के समीप सड़क पार कर रही महिला को तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।हादसा शनिवार शाम पूरनपुर रोड पर जेपी होटल के पास हुआ। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम बरहा निवासी 55 वर्षीय मुन्नी देवी पत्नी प्यारेलाल गांव से बाहर आकर सड़क पार कर कहीं जा रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार युवक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मुन्नी देवी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर थाना सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को जिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.