पीलीभीत, सितम्बर 20 -- Pilibhit News: बीसलपुर। संवाददाता बीसलपुर पीलीभीत मार्ग पर बाइक की टक्कर से घायल हुए युवक के मामले में पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।शाहजहांपुर के गांव कमलापुर निवासी सर्वेश कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि उसका दामाद उत्तर पश्चिमी दिल्ली निवासी कौशल कुमार व उसका दोस्त रवि पुत्र जंगबहादुर निवासी परासी रामकिशन 14 अगस्त को बाइक से अपने गांव से टिकरी जा रहे थे। सांय सात बजे गांव जोगीठेर के पास पहुंचे तभी बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। घायलों का बरेली में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...