Pilibhit News: बाइकों की भिड़ंत में दो युवक गंभीर,एक गंभीर
पीलीभीत, नवम्बर 8 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर शनिवार दोपहर करीब एक बजे गांव भोपतपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में अग्यारी निवासी 18 वर्षीय संतराम और 23 वर्षीय विशाल गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरी बाइक का चालक मौके से बाइक समेत फरार हो गया। दोनों युवक आगामी त्योहार की खरीदारी करने मोटरसाइकिल से बरखेड़ा बाजार आ रहे थे। इसी दौरान प्राथमिक विद्यालय के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रही अनियंत्रित बाइक ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा पहुंचाया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.