Pilibhit News: बाइकों की टक्कर में महिला समेत तीन घायल
पीलीभीत, अक्टूबर 12 -- Pilibhit News: बीसलपुर। बीसलपुर शाहजहांपुर मार्ग पर आमने सामने से बाइकों की टक्कर में दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। बीसलपुर के गांव रोहनिया निवासी 16 वर्षीय शिवेश पुत्र धर्मपाल बाइक से शिवपुरी नवदिया जा रहा था। वही थाना क्योलड़िया क्षेत्र के गांव धनौर जागीर निवासी विजयपाल पुत्र मुन्ना लाल, गीता गंगवार पत्नी उमेश गंगवार नसरूल्लापुर के साथ जवाहर नवोदय में पढ़ रही बेटी साक्षी से मिलकर लौट रहे थे। तभी आमने सामने से दोनों बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। जिससे एक सवार शिवेश व दूसरी बाइक पर सवार विजयपाल व गीता गंगवार घायल हो गई। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से विजयपाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.