पीलीभीत, अगस्त 27 -- Pilibhit News: पीलीभीत। भाई-बहन के पवित्र प्रेम के पर्व रक्षाबंधन पर गुरुवार को राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के आवास पर क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे उनके आवास पर पहुंचे। इसके बाद राज्यमंत्री को राखी बांधकर रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं। बहनों ने पहले राज्यमंत्री का तिलक किया और इसके बाद उनकी कलाई पर राखी बांधते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने भी बहनों के स्नेह को स्वीकार करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। रक्षाबंधन के अवसर पर राज्यमंत्री के आवास पर दिनभर बहनों के आने का सिलसिला जारी रहा। राज्यमंत्री ने उपस्थित महिलाओं का स्वागत करते हुए कहा कि बहनों का स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए सदैव महत्वपूर्ण है। यह भी पढ़ें- बहनों को साड़ी और मिष्ठान वितरण कर दिया ...