Pilibhit News: बरेली मार्ग पर हादसे में युवक की मौत
पीलीभीत, नवम्बर 2 -- Pilibhit News: बीसलपुर। बीसलपुर बरेली मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। शेखपुर निवासी 28 वर्षीय वीरेश कुमार किसी काम से जा रहे थे। तभी तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तुरंत सरकारी अस्पताल बीसलपुर में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बाद में उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। यह भी पढ़ें- Rampur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.