पीलीभीत, अक्टूबर 10 -- Pilibhit News: पीलीभीत। लखीमपुर खीरी से लापता 71 वर्षीय वृद्ध की पीलीभीत जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वे 7 अक्टूबर को बरेली इलाज कराने गए थे और वहां से बिछड़ने के बाद पीलीभीत रेलवे स्टेशन के बाहर बेहोश मिले थे। थाना सुनगढ़ी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान लखीमपुर खीरी जनपद के थाना मैगलगंज अंबुआपुर क्षेत्र के ग्राम अंबापुर निवासी फकीरा पुत्र बनवारी के रूप में हुई है। वह बीते 7 अक्टूबर से लापता थे। अस्पताल से मिले मेमो के बाद हरकत में आई थाना सुनगढ़ी पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर बुलाया। पीलीभीत पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बताया कि वृद्ध फकीरा 7 अक्टूबर को गांव के ही कुछ अन्य ग्रामीणों के साथ बस द्वारा बरेली के एक निजी अस्पताल में अपना इलाज कराने गए थे। ...