Pilibhit News: बराही रेंज की फेंसिंग तोड़ गौशाला तक पहुंचे चार हाथी
पीलीभीत, अक्टूबर 18 -- Pilibhit News: माधोटांडा/पूरनपुर। नेपाल से आए हाथियों का झुंड पीलीभीत के जंगलों व आसपास के इलाकों में लगातार विचरण कर रहा है। झुंड से अलग हुए हाथी अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर उत्पात मचा रहे हैं। शनिवार रात चार हाथियों का झुंड बराही रेंज की फेंसिंग तोड़कर परशुरामपुर स्थित गौशाला तक पहुंच गया। हाथियों की आहट मिलते ही आसपास के ग्रामीणों में खलबली मच गई। लोगों ने शोरगुल शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से हाथियों को वहां से खदेड़ा। इसके बाद हाथियों का झुंड जंगल में वापस चला गया। हाथियों की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। नेपाल से आए हाथियों का झुंड पहले भी कई बार इस क्षेत्र में पहुंच चुका है। जंगल से निकलकर आबादी के नजदीक हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.