Pilibhit News: बरसात व तेज हवा से बिछ गया गन्ना, किसान चिंतित
पीलीभीत, अगस्त 27 -- Pilibhit News: बीसलपुर। तेज हवा के साथ हुई बरसात से किसानों के खेतों में खड़ा गन्ना गिर जाने से किसान विचलित हैं। किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें दिखाई देने लगी है। गन्ना गिरने से पैदावार कम होगी। ऐसे में किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही हैं। किसान जब अपनी फसल को जमीन पर बिछा हुआ देखता है तो उसकी आंखे नम हो जाती हैं। गन्ने के साथ धान की भी फसल जमीन पर गलीचा की तरह बिछ गई है। बीसलपुर में तेज हवा के साथ हुई बरसात से किसानों का गन्ना जमीन पर गिरने से जहां पैदावार काफी कम होगी। वहीं गन्ने में चूहा लगने से किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। किसानों ने कड़ी मेहनत कर गन्ने की फसल तैयार की। जब फसल तैयार हुई तो हवा व पानी ने फसल को तहस नहस कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.