पीलीभीत, जुलाई 13 -- Pilibhit News: पूरनपुर। ब्लाक रोड पर सीओ कार्यालय के बाहर पानी निकास की व्यवस्था सही न होने से जलभराव हो जाता है। इससे राहगीरों को निकलने में परेशानी उठानी पड़ रही है। दुकानदारों का व्यापार भी प्रभावित होता है। लोगों ने जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। ब्लाक रोड पर पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय के सामने लेकर महिला अस्पताल तक सड़क खस्ताहाल है। सड़क में जगह- जगह गडढे बने हुए हैं। हल्की बरसात के बाद ही इस सड़क पर दो फिट तक जलभराव हो जाता है। शनिवार रात हुई बरसात के बाद सड़क पर भरा पानी रविवार को भी परेशानी का सबब बना रहा। यह भी पढ़ें- Balrampur News: हरहटा में जलभराव से सड़क बदहाल लोगों को इस सड़क से पैदल निकलना मुश्किल हो गया। दुकानों के सामने जलभराव होने से उनका व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। दुकानदरों ने बताय...