पीलीभीत, अगस्त 19 -- Pilibhit News: पूरनपुर। बरसात के बाद ब्लाक रोड तालाब में तब्दील हो गया। सीओ कार्यालय के सामने सड़क पर दो फीट पानी भर गया। इससे राहगीरों को परेशनी का सामना करना पड़ा। गडढों में गिरकर कई लोग चोटिल हो गए। नगर का ब्लाक रोड पूरी तरह जर्जर है। सड़क में बड़ बड़े गडढे बन गए हैं। यह सड़क ब्लाक कार्यालय के अलावा, सीओ, सहकारी गन्ना समिति के अलावा कई गांवों को भी जोड़ती है। इसके बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। मंगलवार को हुई बरसात के बाद ब्लाक रोड पर सीओ कार्यालय से महिला अस्पताल तक सड़क पर लगभग दो फीट पानी भर गया। यह भी पढ़ें- Bahraich News: पुरानी बाजार की सड़क बनी तालाब, गिरते पड़ते निकलते लोग पैदल आने जाने वाले राहगीरों का आवागमन बंद हो गया। पानी में न दिखने वाले गडढों में गिरकर बाइक सवार घायल हो गए। इस सड़क को बनवाने के लिए...