पीलीभीत, अक्टूबर 24 -- Pilibhit News: पीलीभीत। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से वित्त पोषित मत्स्य विभाग के रिवर रैचिंग कार्यक्रम के अन्तर्गत देवहा नदी के ब्रह्मचारी घाट पर रिवर रैचिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि बरखेड़ा विधायक जयद्रथ उर्फ प्रवक्तानंद रहे। बरखेड़ा विधायक ने 0.50 लाख भारत मेजर कार्प मत्स्य अंगुलिकायें घाट पर छोड़ी। ब्रह्मचारी घाट पर आयोजित रिवर रैचिंग कार्यक्रम में सहायक निदेशक मत्स्य डॉ. विभा लोहनी ने बताया कि पर्यावरण प्रदूषण एवं मानवीय गतिविधियों के कारण नदियों एवं जलीय श्रोतों में मत्स्य सम्पदा खतरे में है, जिसके प्रभाव से पारिस्थितिकी तंत्र की कार्य प्रणाली, जैव विविधता और पारम्परिक मत्स्य पालन की गतिविधियों प्रभावित हो रही है। रिवर रैचिंग कार्यक्रम का उद्देश्य जैव विविधता एवं मत्स्य सम्पदा का संरक्षण क...