Pilibhit News: बरखेड़ा पुलिस ने नाकाम की लूट की साजिश, चार बदमाश गिरफ्तार
पीलीभीत, जुलाई 29 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा पुलिस ने लूट की वारदात होने से पहले ही उसे विफल कर दिया। पुलिस ने सूचना के आधार पर रम्पुरा नत्थू पुलिया के पास घेराबंदी कर चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, छह जिंदा कारतूस, दो रामपुरी चाकू, फर्जी नंबर प्लेट लगी एक मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है। अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया ने बताया कि थाना बरखेड़ा पुलिस को सूचना मिली कि कुछ युवक क्षेत्र में बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने रम्पुरा नत्थू पुलिया के पास घेराबंदी कर अंकित सक्सैना पुत्र मूल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.