पीलीभीत, नवम्बर 2 -- Pilibhit News: पीलीभीत। नवंबर के पहले ही दिन देरी से पहुंची गोरखपुर इज्जतनगर एक्सप्रेस ट्रेन परेशानी का सबब बनी। रेलवे की ओर से गोरखपुर एक्सप्रेस के समय में बदलाव किए जाने के बावजूद ट्रेन की लेटलतीफी से यात्रियों को राहत नहीं मिल सकी। नवंबर के पहले रविवार से ट्रेन का नया शेडयूल लागू हुआ है। पर पहले ही दिन गोरखपुर एक्सप्रेस करीब दो घंटे की देरी से स्टेशनों पर पहुंची। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे की ओर से गोरखपुर एक्सप्रेस के समय में परिवर्तन किया गया था। इसके तहत नवंबर के पहले रविवार से ट्रेन को नए निर्धारित समय पर संचालित होना था। यह भी पढ़ें- Agra News: ईदगाह स्टेशन पर 20 ट्रेनों का ठहराव तीन मिनट बढ़ा यात्रियों को उम्मीद थी कि समय में बदलाव के बाद ट्रेन का संचालन व्यवस्थित होगा और उन्हें ...