पीलीभीत, सितम्बर 7 -- Pilibhit News: बीसलपुर। मोहल्ला बख्तावर लाल स्थित बपचन प्ले स्कूल में बच्चों के लिए एक शानदार एवं आनंदमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न गतिविधियों, खेलों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने खूब मस्ती की और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय का वातावरण बच्चों की मुस्कान, उत्साह और उमंग से सराबोर रहा। इस मौके पर डायरेक्टर अंचल अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, एकांश अग्रवाल, सुहान सुनैना आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...