पीलीभीत, अगस्त 15 -- Pilibhit News: पीलीभीत। लिटिल एंजिल्स स्कूल में केजी और कक्षा एक के विद्यार्थियों के लिए फैंसी ड्रेस कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय नेताओं एवं राष्ट्रीय प्रतीकों का रूप धारण कर मंच पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने अपने-अपने पात्र एवं प्रतीक से संबंधित कुछ पंक्तियाँ भी आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत कीं। केजी के तीनों वर्गों के अधिकांश विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का मनमोह लिया। संचालन खुशबू और शिल्पा ने किया। विद्यालय प्रबंधक डॉ संजीव अग्रवाल, प्रधानाचार्य एन सी पाठक, उपप्रधानाचार्या अंजू सक्सेना आदि ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। यह भी प...