पीलीभीत, सितम्बर 21 -- Pilibhit News: पीलीभीत। 11वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुराना अस्पताल में स्वर्णप्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों को स्वर्णप्रासन कराया गया। आयुर्वेद विधा के बारे में जानकारी दी गई। राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस की थीम-स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद रखी गई है। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. हरवंश कुमार के मार्गदर्शन में स्वर्णप्राशन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया गया और मौजूद अभिभावकों को जानकारी दी गई। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार वर्मा ने अभिभावकों को स्वर्णप्राशन के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद में स्वर्णप्राशन के लिए ब्राह्मी, अश्वगंधा, शंखपुष्पी, गुडुची, स्वर्ण भस्म औ...