पीलीभीत, अगस्त 24 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया मंडन निवासी रामवीर ने थाना बरखेड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 22 अगस्त को उसके बच्चे पिपरिया मंडन चौराहे पर गए थे। वहां ग्राम परेई निवासी डालजीत के बच्चे भी मौजूद थे। बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। शाम करीब पांच बजे उसकी पत्नी सुखरानी मौके पर पहुंचीं। आरोप है कि इसी दौरान ग्राम परेई निवासी अरविंद पुत्र डालजीत और उसका पुत्र विकास भी वहां आ गए। दोनों ने बच्चों की कहासुनी को लेकर सुखरानी के साथ गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से मारपीट की। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: दंपति से मारपीट, चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: रंजिश में युवकों को पीटने में चार पर केस

हिंदी ह...