Pilibhit News: बच्चों के विवाद के बाद दो समुदायों में मारपीट, पथराव
पीलीभीत, अगस्त 22 -- Pilibhit News: पूरनपुर/माधोटांडा। पिपरिया संतोष की मंडी में शुक्रवार शाम बच्चों के बीच पुरानी कहासुनी को लेकर शुरू हुआ विवाद के कुछ देर बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने और पथराव होने से मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना में एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि एक अन्य बाइक मौके पर ही छूट गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया। मारपीट और पथराव का वीडियो भी वायरल हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार सुखदासपुर गांव के छह बच्चे शुक्रवार को पिपरिया संतोष की मंडी में आए थे। वहां दूसरे समुदाय के बच्चों से किसी पुरानी कहासुनी को लेकर उनका विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। आसपास मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग कराया। इसी दौरान सूचना मिलने पर पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.