पीलीभीत, अक्टूबर 28 -- Pilibhit News: पीलीभीत। बढ़ रहे बंदरों के आतंक से जल्द ही राहत मिलेगी। डीएम की अध्यक्षता में बनी कार्ययोजना के बाद ​टेंडर प्रक्रिया पूरी कर पेशेवर बंदर पकड़ने वालों को निकाय बुलाएंगे। इसमें वन एवं वन्यजीव प्रभाग निकायों की मदद करेगा। धरपकड़ के लिए वन विभाग और निकाय मिल कर साझा अभियान चलाएंगे। हाईकोर्ट के निर्देशों के क्रम में ग्राम पंचायत, नगर पंचायत और निकायों में धरपकड़ होगी। डीएफओ भरत कुमार ने बताया कि हम केवल सहयोग करेंगे। ताकि बंदर पकड़ते वक्त पशु क्रूरता न हो और सुरक्षित आवास में छोड़ा जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...