Pilibhit News: बंदरों के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
पीलीभीत, अक्टूबर 1 -- Pilibhit News: पूरनपुर। गांव शास्त्रीनगर में बंदरों के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं। बंदर आए दिन घरों में घुसकर अनाज और अन्य खाद्य सामग्री नष्ट कर रहे हैं। भगाने पर वह हमलावर हो जाते हैं। कई लोग बंदरों के हमले में घायल हो चुके हैं। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और बंदरो को पकड़वाने की मांग की।
बंदरों की आबादी का बढ़ना ट्रांस शारदा क्षेत्र के गांव शास्त्रीनगर में सैकड़ों बंदर है। उनकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बंदरों के झुंड आए दिन घरों में घुसकर खाना, अनाज और अन्य खाद्य सामग्री उठा ले जाते हैं। वह घरों में उगाई जा रही सब्जियों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। छतों पर लगी सीमेंट की चादर और छप्पर भी बंदरों ने क्षतिग्रस्त कर दिए।
शिकायतों का प्रभाव कई बार शिकायत के बावजूद बंदरों को नहीं पक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.