पीलीभीत, अगस्त 10 -- Pilibhit News: थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम शिवपुरिया निवासी होरीलाल पुत्र चुन्नीलाल ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि चार अगस्त की सुबह करीब छह बजे वह घर में चारपाई पर बैठा था, तभी उसका बड़ा भाई ओमकार अपने पुत्रों अजय और विजय के साथ हाथ में बंका व लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आया। आरोप है कि तीनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर बंके से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। शोर सुनकर उसकी पत्नी इंदवती और पुत्री पूजा मौके पर पहुंचीं और किसी तरह उसे हमलावरों से बचाया। आरोपियों ने उसे और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...