Pilibhit News: फोन न उठाने पर संविदा लाइनमैन की पिटाई, रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत, जुलाई 12 -- Pilibhit News: जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम कनाकोर निवासी एवं बिजली विभाग के संविदा कर्मी लाइनमैन गिरीश कुमार ने कुछ लोगों पर लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और बांके से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज कराई रिपोर्ट में गिरीश कुमार ने बताया कि 10 जुलाई 2026 की शाम करीब सात बजे वह ग्राम कल्यानपुर के खेतों में बिजली के पोल पर चढ़कर लाइन ठीक कर रहे थे। इसी दौरान शेर सिंह पुत्र आसेराम निवासी ग्राम टकिया नया तथा अन्य लोगों के फोन आए, लेकिन पोल पर होने के कारण वह कॉल रिसीव नहीं कर सके। पीड़ित का आरोप है कि पोल से उतरने के बाद जब उन्होंने वापस फोन किया तो शेर सिंह ने उनका स्थान पूछा। इसके कुछ देर बाद शेर सिंह अपने कई साथियों के साथ मौके पर पहुंच गया और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों, लोहे की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.