Pilibhit News: फॉल्ट से शहर के 20 मोहल्लों की बिजली गुल, भीषण गर्मी में 18 हजार उपभोक्ता परेशान
पीलीभीत, जुलाई 7 -- Pilibhit News: पीलीभीत। शहर में रविवार रात 33 केवी लाइन में फॉल्ट और लगातार लोकल फॉल्ट होने से करीब 20 मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। भीषण गर्मी के बीच लगभग 18 हजार उपभोक्ताओं को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी। देर रात आपूर्ति बहाल होने के बाद भी अलग-अलग क्षेत्रों में लोकल फॉल्ट के कारण बिजली कटौती का सिलसिला जारी रहा। रविवार रात शहर के कई इलाकों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। अशोक कॉलोनी, एकतानगर कॉलोनी, गांधी स्टेडियम मार्ग, निरंजन कुंज कॉलोनी समेत कई क्षेत्रों में करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके अलावा मोहल्ला खुशीमल, संजय रायल पार्क और आसपास के इलाकों में भी लोकल फॉल्ट के चलते बिजली कटौती होती रही। यह भी पढ़ें- दरवेशाबाद फिर से ब्रेक डाउन, गर्मी में बेहाल टाउन आर्य समाज मंदिर के पास बेनहर फीडर पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.